Edited By Pardeep,Updated: 17 Jul, 2026 05:21 AM

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां मीरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत की 13वीं मंजिल से क्रेन गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां मीरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत की 13वीं मंजिल से क्रेन गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मीरा रोड के बाहरी इलाके में स्थित जेपी नॉर्थ (JP North) रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में हुई। निर्माणाधीन इमारत से क्रेन के नीचे गिरने का प्रभाव इतना जोरदार था कि नीचे खड़े कई वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
राहत और बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जांच जारी
अभी तक क्रेन गिरने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानदंडों में किसी लापरवाही की वजह से।