Edited By Ramkesh,Updated: 04 Jun, 2026 03:39 PM

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित ,खान ग्लोबल कोचिंग पर मंगलवार को कथित पत्थरबाजी और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि खान कोचिंग के गार्ड्स की तरफ से ही फारिंग की गई है। ज्ञान बिंदु...
नेशनल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित ,खान ग्लोबल कोचिंग पर मंगलवार को कथित पत्थरबाजी और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि खान कोचिंग के गार्ड्स की तरफ से ही फारिंग की गई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों में मारपीट की घटना से जुड़े फायरिंग केस में पटना पुलिस ने दो गार्ड्स को पकड़ा है। दोनों ही गार्ड्स खान सर की कोचिंग के हैं। आरोप है कि गार्ड्स की तरफ से ही गोली चलाई गई थी।
सुरक्षा को लेकर छात्रों ने किया था प्रदर्शन
खान ग्लोबल के बाहर प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा कि बिहार सरकार छात्रों की समस्याओं के मामलें में उदासीन है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कई छात्रों की मौत हुई है, लेकिन उचित जांच की जगह मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर पहले ही कम है और बार बार पेपर लीक हों इसे छात्रों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कमजोरी से ऐसे हालात बन गए है कि कोचिंग संस्थान के अंदर जहां छात्रों को होना चाहिए, वहां पुलिस बैठी है और जहां सडक पर पुलिस को पहरा देना चाहिए वहां छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 02 जून की रात 10-15 असामाजिक तत्वों ने खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के ऊपर पत्थरबाजी की थी और सुरक्षा कर्मी को पीटा था। पुलिस ने इसकी वजह दो कोचिंग संस्थानों की आपसी प्रतिस्पर्धा बताया था और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आज तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।