लॉकडाउन में अखबार बना लोगों का दोस्त, पढ़ने में 1 घंटे से ज्यादा वक्त बिता रहे पाठक

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Apr, 2020 05:56 PM

newspaper became friend of people in lockdown

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन महामारी की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया। लोगों को एक महीना हो गया अपने घरों में कैद रहते हुए। इस एक महीने में...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन महामारी की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया। लोगों को एक महीना हो गया अपने घरों में कैद रहते हुए। इस एक महीने में जहां कुदरत में कई बदलाव देखने को मिले वहीं इंसानों में भी लॉकडाउन के बीच कई बदलाव आए हैं। किसी की दिनचर्या बदली है तो किसी के खान-पान में बदलाव आया है। वहीं आपको जानकार हैरानी होगी के लोगों की अखबार पढ़ने की भी आदत में बदलाव देखने को मिला है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि लोग पहले के मुकाबले अब ज्यादा अखबार पढ़ने लग गए हैं। 

PunjabKesari

अखबार से बढ़ा लोगों का लगाव
 ‘Avance Field And Brand Solutions LLP’ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए सर्वे के मुताबिक लोगों का अखबारों में छपी खबरों और उसमें दी गई अन्य जानकारियों के प्रति लोगों का जहां विश्वास बढ़ा है, वहीं अखबार से लोगों को लगाव भी हो गया है। ज्यादातर लोगों की दिनचर्या अब अखबार पढ़ने के साथ ही हो रही है और वो कुछ मिनट के लिए अखबार पर नजर नहीं दौड़ाते बल्कि घंटों-घंटों अखबार पढ़ते हैं और इसमें छपी हर खबर को ध्यान से देखते हैं। सर्वे के मुताबिक इन दिनों 38% पाठक अखबार पढ़ने में एक घंटे से ज्यादा समय बिता रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि लॉकडाउन से पहले यह संख्या आधे से भी काम यानी सिर्फ 16 प्रतिशत थी।

PunjabKesari

लॉकडाउन के बाद बढ़ी संख्या
अखबार के पाठकों पर यह सर्वे फोन कॉल के जरिए 13 से 16 अप्रैल के बीच किया गया। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे कितने समय तक अखबार पढ़ते हैं। पाठकों के जवाब के बाद रिपोर्ट तैयार की गई जिसमें बताया गया कि लॉकडाउन से पहले 42% पाठक अखबार को पढ़ने के लिए 30 मिनट से अधिक समय देते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद अब संख्या बढ़कर 72% हो गई है। वहीं जो लोग अखबार को पढ़ने के लिए 15 मिनट से भी कम समय देते थे, उनकी संख्या अब 3% तक घट गई है, जबकि लॉकडाउन से पहले यह संख्या 14% थी।

PunjabKesari

अखबार पढ़ने में 1 घंटे का समय
लॉकडाउन से पहले जो पाठक अखबार को सिर्फ 38 मिनट का समय देते थे अब वे इसे पढ़ने में करीब एक घंटे का समय लगाते हैंं। सर्वे के मुताबिक पहले जहां 58% लोग एक बार ही बैठकर अखबार पढ़ते थे, वहीं अब 42% प्रतिशत लोग दिन में बार-बार अखबार को पढ़ते हैं। यानी सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन के बाद पाठकों की रुचि अखबार के प्रति ज्यादा बढ़ गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!