अब चक्रवाती तूफान 'शाहीन' का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना...अलर्ट जारी

Edited By Updated: 01 Oct, 2021 04:04 PM

now the danger of cyclonic storm shaheen

अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘शाहीन'' में तब्दील हो गया और शाम तक इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान'' में परिवर्तित होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने बताया...

नेशनल डेस्क: अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘शाहीन' में तब्दील हो गया और शाम तक इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान' में परिवर्तित होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने बताया कि यह तूफान प्रणाली भारतीय तट से दूर जा रही है। IMD ने बताया कि पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और उत्तरी अरब सागर के मध्य हिस्से में यह पहुंच रहा है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 12 घंटे में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बढ़ने और अगले 36 घंटे में मकरान तट (पाकिस्तान) से टकराने की संभावना है। इसके बाद यह दोबारा पश्चिम- दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा और ओमान की खाड़ी में ओमान तट की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।'' चक्रवाती तूफान शाहीन, चक्रवाती तूफान गुलाब के अवशेषों से बना है, जो 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था।

PunjabKesari

चक्रवाती तूफान की गति मध्य भारत में जाने के दौरान कम हो गई थी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरते हुए यह अरब सागर में दाखिल हुआ और मजबूत होकर शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। यह दुर्लभ घटना है, जब बंगाल की खाड़ी में उठा एक चक्रवात देश के एक हिस्से को पार कर पश्चिमी तट पर पहुंचा है और फिर से तूफान में तब्दील हो गया है।

PunjabKesari

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में देखने को मिल सकता है और इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!