एयर इंडिया प्लेन क्रैश: हादसे में मारे गए सातों पुर्तगाली नागरिकों को लेकर बड़ा खुलासा, एकमात्र जीवित बचा यात्री भी...

Edited By Updated: 18 Jun, 2025 03:06 PM

one link ties all 7 portuguese nationals in air india crash

12 जून को  एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए सातों पुर्तगाली नागरिकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान के दुखद हादसे में मारे गए...

International Desk: 12 जून को  एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए सातों पुर्तगाली नागरिकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान के दुखद हादसे में मारे गए  सात पुर्तगाली नागरिकों की जड़ें  भारत के दीव द्वीप  से जुड़ी हुई थीं। यह विमान हादसा पूरे दीव क्षेत्र, खासकर  बुछड़वाड़ा ग्राम पंचायत में गहरा शोक लेकर आया है, जहां के कई परिवार इस दुर्घटना में अपनों को खो चुके हैं।

PunjabKesari

दीव से जुड़े कुल 14 लोगों की मौत
दीव प्रशासन और स्थानीय पंचायत अधिकारियों के अनुसार, विमान दुर्घटना में कुल 14 ऐसे यात्री मारे गए जिनकी जड़ें दीव से जुड़ी थीं। इनमें  *नौ यात्री विशेष रूप से बुछड़वाड़ा पंचायत  क्षेत्र से थे। दीव की 50,000 की जनसंख्या वाले इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश में हर घर का कोई न कोई सदस्य विदेश में बसा हुआ है, खासक पुर्तगाल और यूके में। बुछड़वाड़ा पंचायत के सदस्य दिनेश भानुभाई ने बताया, "दीव के कई ग्रामीणों ने पुर्तगाल और यूके की नागरिकता ले ली है, लेकिन उनका अपने गांवों से गहरा जुड़ाव बना रहता है। वे हर साल त्योहारों, शादी-ब्याह या बुजुर्गों से मिलने गांव जरूर आते हैं।"


हादसे का एकमात्र जीवित बचा यात्री भी दीव से जुड़ा
हादसे में  विवशकुमार रमेश  नामक एकमात्र जीवित बचा यात्री भी ब्रिटिश नागरिक है लेकिन उसके भी परिवार की जड़ें दीव क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एयर इंडिया की यह फ्लाइट कई  “रेगुलर विजिटर्स” को लेकर जा रही थी, जो आमतौर पर हर साल भारत आते-जाते रहते हैं।

PunjabKesari

पुर्तगाली विरासत वाला दीव का रोचक इतिहास
दीव, जो कभी पुर्तगाल का उपनिवेश हुआ करता था, आज भी पुर्तगाली मूल के कई परिवारों का मूलस्थान है। इनकी बड़ी संख्या गोवा और दीव से पुर्तगाल जाकर बसी, लेकिन हर साल भारत लौटना इनकी परंपरा बन चुकी है। इस हादसे ने उन सभी परिवारों को झकझोर दिया है। दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव के अधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। शोक संतप्त परिवारों को मानसिक और प्रशासनिक मदद दी जा रही है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!