Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Mar, 2026 08:49 AM

बिजनेस डेस्क: भारतीय शेयर बाजार में अक्सर कुछ ऐसे स्टॉक्स छिपे होते हैं जो मीडिया की सुर्खियों में भले ही कम रहें, लेकिन लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ देते हैं। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals and...
बिजनेस डेस्क: भारतीय शेयर बाजार में अक्सर कुछ ऐसे स्टॉक्स छिपे होते हैं जो मीडिया की सुर्खियों में भले ही कम रहें, लेकिन लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ देते हैं। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals and Energy) आज एक ऐसा ही नाम बनकर उभरा है, जिसने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों की किस्मत बदल दी है। इस कंपनी ने लगातार अपनी मजबूती साबित की है और अब इसे बाजार के सबसे सफल वेल्थ क्रिएटर शेयरों में गिना जा रहा है।
5 साल का अविश्वसनीय सफर: 1 लाख की वैल्यू हुई 1 करोड़
अगर हम इस Stock के ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखें, तो इसके आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। मार्च 2021 के दौरान इस शेयर की कीमत महज 11 रुपये के आसपास थी। आज यही शेयर उछलकर लगभग 1,205 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। इसका सीधा मतलब यह है कि पिछले 5 वर्षों में इस स्टॉक ने लगभग 10,854 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। गणित के हिसाब से समझें तो, जिस निवेशक ने 2021 में इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे आज तक बनाए रखा होगा, उसके निवेश की वैल्यू अब करीब 1 करोड़ रुपये हो गई है।
2021 के बाद आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी
हालांकि यह कंपनी पुरानी है, लेकिन इसके शेयरों में असली जान साल 2021 के बाद आई। निवेशकों का भरोसा इस कंपनी पर लगातार बढ़ता गया और मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच तो स्टॉक ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली। सिर्फ इस एक साल की अवधि में ही शेयर ने 120 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया और 1,613.40 रुपये के अपने लाइफ-टाइम हाई लेवल को छुआ। महाराष्ट्र की यह प्रमुख आयरन ओर माइनिंग कंपनी आज अपनी सेक्टर की मजबूत खिलाड़ी बन चुकी है।
रिटेल निवेशकों का भरोसा और बाजार की स्थिति
इस शेयर की एक खास बात यह भी है कि इसमें केवल बड़े संस्थागत निवेशक ही नहीं, बल्कि आम यानी रिटेल निवेशकों की भी भारी हिस्सेदारी है। आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का लगभग 32.5 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के पास है, जिसका मतलब है कि इस जबरदस्त मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा आम जनता की जेब में भी गया है। बाजार में कंपनी के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो, 12 मार्च को बीएसई पर यह शेयर 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1205.60 रुपये पर बंद हुआ था। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 65,627.93 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी बढ़ती साख का प्रमाण है।