श्री बांके बिहारी मंदिर के बाहर युवती का हंगामा, बोली-मुझे ठाकुरजी ने बुलाया...बिना दर्शनों के नहीं

Edited By Updated: 21 Oct, 2020 10:40 AM

outside shri bankey bihari temple girl uproar

श्री बांकेबिहारी मंदिर के बाहर एक महिला ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। महिला ठाकुर जी के दर्शनों के लिए अड़ गई। मंदिर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हुई। महिला मंदिर के चबूतरे के सामने बैठ गई और कहा कि जब तक...

नेशनल डेस्कः श्री बांकेबिहारी मंदिर के बाहर एक महिला ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। महिला ठाकुर जी के दर्शनों के लिए अड़ गई। मंदिर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हुई। महिला मंदिर के चबूतरे के सामने बैठ गई और कहा कि जब तक वह ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर लेगी, यहां से नहीं हटेगी। महिला ने कहा कि उसे खुद ठाकुर जी ने बुलाया है और दर्शन करके ही जाएगी। जब सुरक्षाकर्मी महिला को बता रहे थे कि अभी दर्शन नहीं होंगे तो उसने कहा कि मुझे पता है कि मंदिर बंद है पर मुझे ठाकुर जी ने बुलाया है। उसने कहा कि वो कोई सामान्य भक्त नहीं है।

PunjabKesari

महिला को इस तरह हंगामा करते देख वहां काफी भीड़ जुट गई। महिला के साथ उसके पिता भी मौजूद थे उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया जिसके बाद वो मानी और घर जाने को तैयार हुई। महिला के पिता साहब सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही बिहारी जी की भक्ति क रही है। उसकी शादी हो चुकी है। शादी में भी उसने ठाकुर जी की मूर्ति मांगी थी।

PunjabKesari

पिता ने बताा कि वो बिहारी के दर्शनों को आए थे लेकिन मंदिर के कपाट बंद हो गए लेकिन हमें नहीं पता था कि बेटी यहां आकर ऐसा करेगी और दर्शनों की जिद्द पर अड़ जाएगी। बता दें कि कोरोना की वजह से 7 महीने बाद 17 अक्तूबर को श्री बांकेबिहारी मंदिर खुला था लेकिन ठाकुर जी के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट गई थी जिस कारण अगले आदेश तक के लिए मंदिर को फिर से बंद रखने का फैसला किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!