शादी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं परिणीति, पति राघव ने संभाला, बहन प्रियंका ने कहा- मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ

Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Sep, 2023 01:18 PM

parineeti cried bitterly on wedding farewell husband raghav took care of her

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इस दौरान शादी में शामिल हुए कुछ सूत्रों का कहना है कि  परिणीति चोपड़ा अपनी

PunjabKesari उदयपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इस दौरान शादी में शामिल हुए कुछ सूत्रों का कहना है कि  परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की बिदाई के समय काफी इमोश्नल हो गई और वह रो पड़ीं. एक सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोईं  जिसे देख पूरा चोपड़ा परिवार भी इमोशनल हो गया था और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

हालांकि शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद  प्रियंका चोपड़ा जोनस सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। परिणीति (34) और राघव (34) रविवार शाम उदयपुर के ‘द लीला पैलेस' में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी। इस दौरान बारात सजी हुई नावों में सवार होकर ‘द लीला पैलेस' पहुंची। 

PunjabKesariदंपति ने 'इंस्टाग्राम' पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था... इस दिन का लंबे समय से इंतजार था... आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे... हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..'' तस्वीर में परिणीति के दुप्पटे पर सुनहरे रंग से हिंदी में ‘राघव' लिखा नजर आ रहा है। अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी।PunjabKesari

ऐसी खबरें हैं कि राघव की शादी की शेरवानी उनके मामा एवं डिजाइनर पवन सचदेवा ने तैयार की। दंपत्ति ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। वहीं ‘रिसेप्शन' की कुछ तस्वीरें समारोह के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं। शादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं। 

राघव चड्डा काले रंग के ‘क्लासिकल टक्सीडो' में दिखे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की। 

प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। परिणीति की रिश्ते की बहन एवं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।'' प्रियंका विवाह शमारोह में शामिल नहीं हुईं थी। 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ खूबसूरत जोड़ी को ढे़र सारी शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश रहें।'' फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "राघव और परिणीति को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद..." परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!