Raghav Chadha Networth: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्डा? जानें करियर समेत बैंक बैलेंस का पूूरा ब्यौरा

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 05:02 PM

you will be surprised to know raghav chadha s bank balance

राघव चड्डा ने आज आप से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पार्टी के दो- तिहाई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस बड़े सियासी उलटफेर के बीच, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा की जीवनशैली और उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) को लेकर चर्चाएं तेज हो...

Raghav Chadha Networth: राघव चड्डा ने आज आप से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पार्टी के दो- तिहाई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस बड़े सियासी उलटफेर के बीच, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा की जीवनशैली और उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होने के नाते राघव चड्ढा हमेशा से अपनी वित्तीय पारदर्शिता के लिए जाने जाते रहे हैं। आइए जानते हैं, करोड़ों के चुनावी फंड का प्रबंधन करने वाले इस युवा नेता के पास खुद कितनी दौलत है।

PunjabKesari

50 लाख रुपए है राघव की संपत्ति

चुनावी हलफनामों के आंकड़ों के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल नेटवर्थ लगभग ₹50 लाख बताई गई है। एक सांसद और पूर्व विधायक होने के बावजूद उनकी संपत्ति कई अन्य दिग्गज नेताओं की तुलना में काफी कम और साधारण मानी जाती है।

संपत्ति का प्रकार

विवरण

अनुमानित कीमत

अचल संपत्ति

दिल्ली में स्थित एक रिहायशी मकान

₹36 - ₹37 लाख

चल संपत्ति

बैंक बैलेंस, शेयर, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड्स

₹6.35 लाख

आभूषण (Gold)

90 ग्राम सोने के गहने

लगभग ₹5 लाख

नकद (Cash)

हाथ में नकदी

₹30,000 – ₹40,000

वाहन (Vehicle)

मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2019 मॉडल)

₹1.32 लाख

PunjabKesari

पेशेवर और राजनीतिक सफर

राघव चड्ढा ने राजनीति में आने से पहले एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों में उन्होंने पार्टी के ट्रेजरर के रूप में काम किया। बाद में वे दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और राजेंद्र नगर से विधायक रहे। वर्तमान में वे पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, हालांकि भाजपा में जाने के बाद उनकी सांसदी पर 'दलबदल कानून' की तलवार लटक रही है।

पत्नी परिणीति चोपड़ा से तुलना

राघव की नेटवर्थ की चर्चा अक्सर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की संपत्ति से तुलना के कारण भी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति की कुल संपत्ति लगभग ₹75 करोड़ से अधिक है, जो राघव की तुलना में कई गुना ज्यादा है। राघव की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि वे आज भी एक मिड-सेगमेंट कार (स्विफ्ट डिजायर) का उपयोग करते हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!