मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर  वसूले करोड़ों, जनता के हाथ फिर भी खाली: प्रियंका गांधी

Edited By Updated: 11 Jun, 2021 03:06 PM

petrol diesel price priyanka gandhi modi government

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने  आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने  आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।

PunjabKesari
ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला 
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि  महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर वसूले : पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह - छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं।’’

PunjabKesari

देश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी 
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि इस दौरान कोराना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन भी किया गया।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!