Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Jul, 2026 09:25 AM

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच आज यानि कि 10 जुलाई 2026 को भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में...
Petrol Diesel Price Today : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच आज यानि कि 10 जुलाई 2026 को भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें थोड़ी जरूर घटी हैं लेकिन घरेलू बाजार में आज भी आम उपभोक्ताओं को कोई सीधी राहत नहीं मिली है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज (10 जुलाई) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के चारों प्रमुख महानगरों समेत सभी बड़े शहरों में ईंधन के दाम कल के स्तर पर ही स्थिर बने हुए हैं।
देश के बड़े शहरों की आज की रेट लिस्ट (प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल का भाव (₹) डीजल का भाव (₹)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 108.01 99.66
बेंगुलरु 110.89 98.80
हैदराबाद 115.73 101.40 (स्थिर)

जानें क्यों नहीं मिल रही राहत?
आम जनता के मन में यह सवाल है कि वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी भारत में कीमतें कम क्यों नहीं हो रही हैं। हाल ही में केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया था कि इस समय देश में ईंधन की कीमतों को घटाना कोई ऐसा वैध विचार नहीं है जिस पर सरकार फिलहाल काम कर रही हो। हालांकि ओपेक प्लस (OPEC+) देशों ने आगामी अगस्त 2026 से तेल उत्पादन में 1,88,000 बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है लेकिन भारतीय बाजार में इसका असर दिखने में अभी वक्त लगेगा।

पिछले चार महीनों से जारी अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय बाजार में ईंधन के दाम करीब 7.5 से 8 तक महंगे हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद कच्चे तेल में थोड़ी नरमी जरूर देखी गई है जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान अब समझौते (डील) के लिए तैयार है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $76 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड $72 के नीचे बना हुआ है।