तेज रफ्तार चलती ट्रेन पर खेला ऐसा खूनी खेल, बार-बार मौत को दी मात, VIDEO हुआ वायरल

Edited By Mahima,Updated: 17 Mar, 2024 11:52 AM

played such a bloody game on a fast moving train

बांग्लादेश के एक शख्स ने 'Subway Surfers' गेम को रिक्रिएट करने की कोशिश में वो किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। उसने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट किए। इस दौरान रास्ते में एक पुल आता है। वो बैरियर आने पर बैठ जाता है और फिर दोबारा खड़ा हो जाता...

नेशनल डेस्क: बांग्लादेश के एक शख्स ने 'Subway Surfers' गेम को रिक्रिएट करने की कोशिश में वो किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। उसने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट किए। इस दौरान रास्ते में एक पुल आता है। वो बैरियर आने पर बैठ जाता है और फिर दोबारा खड़ा हो जाता है। ये स्टंट वो तेज रफ्तार वाली चलती ट्रेन पर करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर खतरनाक स्टंट किया है। उन्होंने ट्रेन की छत पर बैठकर बार-बार बैरियर के सामने बैठने और फिर उठने का खतरनाक काम किया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amarbanglaremati नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शख्स को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स इसे खतरनाक और असावधान के रूप में देख रहे हैं और उनकी जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगा रहे हैं। इसमें दिखाई दे रहे शख्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा, 'बांग्लादेश बिगेनर्स के लिए नहीं है।' वहीं शख्स की इतनी खतरनाक स्टंट करने की हिमाकत देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में शख्स खतरनाक तरीके से चलती ट्रेन की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। ऐसा लगा मानो शख्स सबवे सर्फर्स के मेन कैरेक्टर की नकल कर रहा हो। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
 

 

लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'कैमरामैन पुलिस अफसर है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भाई अपनी जिंदगी के साथ खेल रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मरने के लिए बेवकूफों वाला तरीका अपना रहा है।' वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'ये बहुत खतरनाक है। एक गलत कदम इसके सिर को धड़ से अलग कर सकता है।' इसके साथ ही, कुछ यूजर्स ने कहा है कि ऐसा कोई खेलने का तरीका नहीं होना चाहिए, और यह एक अति खतरनाक क्रिया है जो उनकी जान को भी खतरे में डाल सकती है। उन्होंने इसे बेवकूफी के रूप में भी बताया है। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने बताया कि इस तरह की हरकतें जानलेवा हो सकती हैं और इससे दूसरों को भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!