PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- दोनों देशी की साझेदारी अहम

Edited By Updated: 04 Jul, 2021 03:23 PM

pm modi congratulates us president on independence day

अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अमेरिका के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और वहां की जनता को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अमेरिका जीवंत लोकतंत्र के...

नेशनल डेस्क: अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अमेरिका के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और वहां की जनता को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अमेरिका जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्वतंत्रता और आजादी के मूल्यों को साझा करते हैं और उनकी रणनीतिक साझेदारी का वास्तव में वैश्विक महत्व है। अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

 

मोदी ने ट्वीट किया कि अमेरिका के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो बाइडन और वहां के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जीवंत लोकतंत्र के रूप में, भारत और अमेरिका स्वतंत्रता एवं आजादी के मूल्यों को साझा करते हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी का वास्तव में वैश्विक महत्व है। बता दें कि 4 जुलाई 1776 में दूसरी महाद्वीपीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता की अमेरिकी घोषणा की मंजूरी दी थी।

 

जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रैंकलिन, अलेक्जेंडर हैमिल्टन, थॉमस जेफरसन, जेम्स मैडिसन और जॉर्ज वाशिंगटन को अमेरिका के संस्थापक पिता के तौर पर माना जाता है. इन सात प्रमुख नेताओं का एक समूह था, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी युद्ध का नेतृत्व किया और इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!