PM मोदी ने कतर के पूर्व शासक के निधन पर जताया शोक, सच्चे मित्र के रूप में किया याद

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 01:48 PM

pm modi expressed condolences on the passing of qatar s former ruler rememberin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें ऐसा दूरदर्शी नेता बताया जिन्होंने खाड़ी देश को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें ऐसा दूरदर्शी नेता बताया जिन्होंने खाड़ी देश को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मोदी ने कहा कि भारत उन्हें एक ''सच्चे मित्र'' के रूप में याद करता है। सरकारी मीडिया के अनुसार, कतर के पूर्व शासक का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से बेहद दुखी हैं। 

उन्होंने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं। मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था।'' प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ''दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले।'' शेख हमद ने कतर के शासक के रूप में फारस की खाड़ी के इस देश को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाया और बाद में अपने बेटे को सत्ता सौंप दी। शेख हमद ने 18 वर्ष तक अमीर रहने के बाद जून 2013 में पद छोड़ दिया था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!