पीएम मोदी आज झारखंड में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, 2 चरणों में होगा चुनाव

Edited By Updated: 10 Nov, 2024 12:12 AM

pm modi will address 2 election rallies in jharkhand today

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को चुनावी राज्य झारखंड में एक वृहद रोड शो करने के साथ दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर एक बजे बोकारो में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को चुनावी राज्य झारखंड में एक वृहद रोड शो करने के साथ दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर एक बजे बोकारो में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद दोपहर 3.15 बजे गुमला में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। फिर वह रांची में एक वृहद रोड शो करेंगे।''

रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा। मोदी बोकारो के चंदनकियारी में भाजपा उम्मीदवार और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के लिए प्रचार करेंगे। गुमला में वह भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगेंगे। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!