रेस्तरां-पब में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत; 7 गंभीर घायल

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 07:29 PM

massive fire at restaurant pub 2 employees burned to death 7 critically injure

मैसुरु के एक रेस्तरां-पब में सोमवार को आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल और प्रकाश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर...

नेशनल डेस्क : मैसुरु के एक रेस्तरां-पब में सोमवार को आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल और प्रकाश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के दत्तागल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास स्थित दो मंजिला रेस्तरां-पब में हुई। उनके अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के दौरान पब में 25 से अधिक लोग मौजूद थे। दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि इमारत के भीतर धुआं भर जाने पर कुछ लोगों ने बाहर निकलने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सुयोग तथा अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!