PM मोदी 2 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे, लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की करेंगे शुरूआत

Edited By Updated: 30 Mar, 2024 10:20 PM

pm modi will visit uttarakhand on april 2

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में दो अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करने के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीट पर आम चुनाव के...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में दो अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करने के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीट पर आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इन सभी पांच सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है।

भाजपा की उत्तराखंड इकाई के मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी महासचिव खिलेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दो अप्रैल को रूद्रपुर में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ और देहरादून के विकासनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा इसके बाद रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा चार अप्रैल को हरिद्वार में संत समाज के साथ एक बैठक करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!