Vijay and Rashmika's wedding: 'VIROSH' की शादी पर PM मोदी ने लिखा खास संदेश, कहा- 'ईश्वर ने लिखी है यह स्क्रिप्ट'

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 01:04 PM

pm narendra modi congratulates vijay deverakonda rashmika mandanna

साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कल यानी 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस 'पावर कपल' की खुशियों में अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं। पीएम मोदी ने स्टार कपल को...

Vijay and Rashmika's wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कल यानी 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस 'पावर कपल' की खुशियों में अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं। पीएम मोदी ने स्टार कपल को शादी की बधाई देते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद भेजा है।

PunjabKesari

पीएम मोदी ने लिखा भावनात्मक पत्र

विजय देवरकोंडा के माता-पिता को भेजे गए एक पत्र में प्रधानमंत्री ने इस मिलन को 'दिव्य' बताया है। पीएम मोदी ने लिखा"विजय और रश्मिका के जीवन का यह अध्याय किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से भी ज्यादा खूबसूरत है। जिस तरह फिल्मों में वे जादू बिखेरते हैं, वैसे ही असल जिंदगी का यह नया सफर प्यार और खुशियों से भरा हो। सात फेरों का यह बंधन उन्हें जीवनभर के लिए सच्चा दोस्त बनाए।" प्रधानमंत्री ने दोनों परिवारों को बधाई देते हुए कपल के उज्ज्वल भविष्य और साझा सपनों के पूरा होने की कामना की है।

उदयपुर के आलीशान होटल में गूंजेगी शहनाई

VIROSH के नाम से मशहूर यह जोड़ा राजस्थान के उदयपुर स्थित 'मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया' में सात फेरे लेगा। रविवार को ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया था। उन्होंने अपने फैंस द्वारा दिए गए नाम 'विरोष' को सम्मान देते हुए अपनी शादी को 'द वेडिंग ऑफ विरोष' का नाम दिया है।

PunjabKesari

निजी समारोह और भव्य रिसेप्शन की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी को होने वाला मुख्य समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, शादी के बाद फिल्मी सितारों और वीवीआईपी मेहमानों के लिए भव्य रिसेप्शन की योजना भी बनाई गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!