सावधान! रोज पी रहे हैं दूध तो पहले चेक कर लें असली है या नकली? इस देश में मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 10:06 AM

4 die after consuming adulterated milk in andhra pradesh

दूध जिसे हम पूर्ण आहार मानते हैं वह अब जानलेवा साबित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां मिलावटी दूध के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पुष्टि ने देश भर में दूध...

Adulterated Milk Death Andhra Pradesh : दूध जिसे हम पूर्ण आहार मानते हैं वह अब जानलेवा साबित हो रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां मिलावटी दूध के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पुष्टि ने देश भर में दूध की शुद्धता को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला?

राजमहेंद्रवरम शहर में बीते दो दिनों के भीतर 4 लोगों की अचानक जान चली गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि सभी मृतकों ने एक ही स्थानीय विक्रेता से दूध खरीदा था। दूध पीने के बाद पीड़ितों को यूरिन न आना (Anuria) और किडनी फेल्योर जैसी गंभीर समस्याएं हुईं। डीएसपी वाई श्रीकांत ने बताया कि अवैध विक्रेता द्वारा सप्लाई किए गए इस जहरीले दूध की जांच लैब में भेजी गई है और सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

घर पर कैसे पहचानें: शुद्ध या सिंथेटिक दूध?

जब तक सरकारी जांच रिपोर्ट आए आप अपने घर में मौजूद दूध की जांच इन 5 आसान तरीकों से कर सकते हैं:

1. पानी की मिलावट (स्लोप टेस्ट)

स्टील की प्लेट या कांच की चिकनी सतह पर दूध की एक बूंद गिराएं।

  • असली: बूंद धीरे-धीरे बहेगी और पीछे एक सफेद निशान (लकीर) छोड़ेगी।

  • मिलावटी: पानी मिला दूध बिना कोई निशान छोड़े तेजी से बह जाएगा।

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, कुख्यात गैंगस्टर के वकील पर सरेआम फायरिंग, मचा हड़कंप

2. डिटर्जेंट की जांच (शेकिंग टेस्ट)

एक कांच की बोतल में बराबर मात्रा में दूध और पानी भरकर जोर से हिलाएं।

  • असली: हल्का झाग बनेगा जो तुरंत बैठ जाएगा।

  • मिलावटी: अगर झाग साबुन की तरह गाढ़ा है और देर तक नहीं बैठता तो इसमें डिटर्जेंट मिला हो सकता है।

3. स्टार्च का टेस्ट (आयोडीन टेस्ट)

दूध को उबालकर ठंडा करें और उसमें आयोडीन की 2-3 बूंदें डालें।

  • नतीजा: यदि दूध का रंग नीला हो जाता है, तो समझ लीजिए कि दूध को गाढ़ा करने के लिए इसमें स्टार्च मिलाया गया है।

PunjabKesari

4. यूरिया की पहचान

दूध में लाल लिटमस पेपर डालें।

  • नतीजा: अगर लाल लिटमस पेपर नीला हो जाए, तो यह दूध में यूरिया की मौजूदगी का संकेत है, जो आपकी किडनी के लिए बेहद घातक है।

5. उबालने पर बदलाव

शुद्ध दूध उबालने पर सामान्य मलाई छोड़ता है लेकिन मिलावटी दूध उबालते समय असामान्य रूप से झाग बनाता है या उसका रंग हल्का पीला या मटमैला हो सकता है।

PunjabKesari

कहां और कैसे करें शिकायत?

यदि आपको अपने क्षेत्र के दूध में मिलावट का संदेह है तो इन माध्यमों का उपयोग करें:

  • FSSAI App: 'Food Safety Connect' ऐप के जरिए फोटो और विवरण के साथ शिकायत दर्ज करें।

  • हेल्पलाइन: स्थानीय फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के कार्यालय में लिखित शिकायत दें।

  • जांच: हमेशा पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

विशेषज्ञ की सलाह: "खुले दूध के बजाय भरोसेमंद ब्रांड या लाइसेंसधारी डेयरी से ही दूध खरीदें। मिलावटी दूध अंगों (Organs) को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!