बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Edited By Updated: 27 Jun, 2021 04:24 PM

pm pays tribute to bankim chandra chattopadhyay on his birth anniversary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ऋषि बंकिम...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। उनके द्वारा रचित वंदे मातरम हमें विनम्रता के साथ भारत की सेवा करने तथा हमारे साथी भारतीयों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करता है।''

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय 19वीं शताब्दी के प्रकांड विद्वान, कवि और उपन्यासकार थे। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम'' की रचना की थी, जिसे बाद में आनंद मठ नामक उपन्यास में शामिल किया गया था। उनका जन्म 26 जून, 1838 को बंगाल के 24 परगना जिले के कांठल पाड़ा नामक गांव में एक संपन्न परिवार में हुआ था। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!