विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी, उत्तर प्रदेश में 6 जनयात्राएं निकालेगी

Edited By Yaspal,Updated: 30 Nov, 2021 10:10 PM

preparation of bjp before the assembly elections

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालने का निर्णय किया है,जो प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तरीय छह यात्राएं निकालने का निर्णय किया है,जो प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहें। विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। पार्टी केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने कहा,‘‘ 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हम पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला है। उन्होंने गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर है।''

सीएम योगी ने कहा कि इस बारे में राजनैतिक दल व उनके लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज का आम आदमी प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है और समाज के हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।'' उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।'' पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!