प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 05:25 PM

prime minister modi launches projects worth 18680 crore in west bengal

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य से भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य से भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यह गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को एकीकृत करेगा।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बंगाल के अपने दौरे के दौरान एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती और शिलाबती नदियों पर अतिरिक्त चार लेन वाले पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए छह रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जिनमें कामाख्यागुड़ी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बराभूम और सिउड़ी शामिल हैं।

मोदी ने दो रेलवे परियोजनाओं बेल्डा से दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन में कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए एक मिशन शुरू किया गया है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनएच-19 और एनएच-114 के खंडों का उद्घाटन किया, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा, भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होगा, क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ 2' के मशीनीकरण का भी उद्घाटन किया, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण अनुकूल ''कार्गो हैंडलिंग'' संभव हो सकेगी, और खिद्दरपुर (डॉक 1 - पश्चिम) के पुनरुद्धार परियोजना का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ-5' के मशीनीकरण और कोलकाता में 'बैस्क्यूल ब्रिज' के नवीनीकरण सहित कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने शहर में गिरमिटिया स्मारक के पास एक नदी क्रूज टर्मिनल और नदी पर्यटन सुविधा की नींव रखी। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!