मंगेतर के साथ ट्रेकिंग के दौरान पोज दे रहा था युवा कारोबारी... बैलेंस बिगड़ा, 350 फीट गहरी खाई में गिरा, मौत- शादी के लिए बुक था  उदयपुर का महल

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 01:00 PM

pune lohagad fort businessman dies wedding scheduled ketan vishal agarwal

पुणे की मावल तहसील के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय एक युवक की अपनी मंगेतर के साथ ट्रेकिंग के दौरान तस्वीरें लेते समय एक खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गहुंजे के निवासी केतन विशाल अग्रवाल अपने पारिवारिक रियल एस्टेट...

पुणे:  पुणे की मावल तहसील के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय एक युवक की अपनी मंगेतर के साथ ट्रेकिंग के दौरान तस्वीरें लेते समय एक खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गहुंजे के निवासी केतन विशाल अग्रवाल अपने पारिवारिक रियल एस्टेट व्यवसाय में निदेशक थे और उनका विवाह नवंबर में होने वाला था। 

पुलिस के अनुसार, अग्रवाल वीरवार सुबह अपनी मंगेतर और दो दोस्तों के साथ उसका (मंगेतर का) जन्मदिन मनाने के लिए किले पर गए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे, तस्वीरें लेते समय वह एक चट्टान के पास से फिसल गए और लगभग 400 फुट नीचे खाई में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। 

लोनावला ग्रामीण थाने के निरीक्षक दिनेश तायदे ने बताया कि घटना के समय तेज हवाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा, ''अग्रवाल की शादी नवंबर में फिक्सड थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक महल बुक किया था।'' 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और शिवदुर्ग मित्र आपातकालीन बचाव दल के सदस्यों ने कठिन रास्तों और घनी झाड़ियों के बीच से शव को बाहर निकालने के लिए तीन घंटे तक अभियान चलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!