दुखद हादसाः अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे 24 साल के शब्बीर अहमद की मौ'त, पहाड़ी से गिरा पत्थर और...

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 06:51 AM

shabbir ahmed who was helping pilgrims during the amarnath yatra died

अमरनाथ यात्रा के दौरान रविवार (12 जुलाई) को दो अलग-अलग दुखद घटनाओं ने श्रद्धालुओं और प्रशासन को स्तब्ध कर दिया है। इन घटनाओं में एक स्थानीय मजदूर, जो यात्रियों की सेवा में जुटा था और पंजाब के एक श्रद्धालु की जान चली गई है।

नेशनल डेस्क: अमरनाथ यात्रा के दौरान रविवार (12 जुलाई) को दो अलग-अलग दुखद घटनाओं ने श्रद्धालुओं और प्रशासन को स्तब्ध कर दिया है। इन घटनाओं में एक स्थानीय मजदूर, जो यात्रियों की सेवा में जुटा था और पंजाब के एक श्रद्धालु की जान चली गई है।

पहाड़ी से गिरे पत्थर ने ली 24 वर्षीय शब्बीर की जान
पहली हृदयविदारक घटना पहलगाम मार्ग पर चंदनवाड़ी के समीप घटी। यहां अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के चीरवाड़ गांव का रहने वाला 24 वर्षीय शब्बीर अहमद शाह यात्रियों की मदद कर रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर सीधे शब्बीर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, परंतु डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ट्रांजिट कैंप की बस में मिला पंजाब के श्रद्धालु का शव
दूसरी घटना श्रीनगर के पंथा चौक स्थित अमरनाथ यात्रा ट्रांजिट कैंप में सामने आई है। यहां एक बस के भीतर एक यात्री मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी पहचान 56 वर्षीय जोगा सिंह के रूप में हुई है। मृतक जोगा सिंह पंजाब के जोचावल, बजरा बस्ती (गौशाला पुरा) के निवासी थे और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा पर आए थे।

पुलिस और FSL की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पंथा चौक पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल जोगा सिंह की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!