लोहागढ़ किला हत्याकांड: मंगेतर सिया के पास ही था मृतक केतन का मोबाइल, पुलिस को सबूत मिटाने का शक

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 01:55 PM

the deceased ketan s mobile phone was with his fiancée siya

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18...

नेशनल डेस्क: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने केतन को कथित रूप से एक खाई में धक्का दे दिया था। केतन और सिया की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। कथित हत्या के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उन्हें तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

PunjabKesari

अभियोजन पक्ष ने सोमवार को दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि जब सिया के पास केतन का मोबाइल फोन था तब उसने फोन से कोई सबूत मिटाया या नष्ट तो नहीं किया। इस बीच, पुलिस ने बुधवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ घटनास्थल पर जाकर अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए दृश्यों का रूपांतरण किया। पुलिस ने बताया कि केतन की हत्या की साजिश में चेतन की भी भूमिका थी। पुलिस इससे पहले रविवार को सिया के साथ भी घटनास्थल पर जा चुकी है, जिसके दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को खाई में नीचे धक्का दिया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि केतन को कथित तौर पर धक्का देने के बाद उसका मोबाइल फोन सिया के पास था। उन्होंने बताया, "बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया। हम यह जांच कर रहे हैं कि जब फोन सिया के पास था तो उसमें से कहीं कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!