केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा मांगने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- लोकतंत्र में नकारे लोग फैला रहे अराजकता

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 04:45 PM

dharmendra pradhan lashes out at teachers involved in the paper leak scandal

NEET-UG मामले पर विपक्ष और कई संगठनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसे लेकर अब शिक्षा मंत्री ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने विरोध करने वाले तत्वों को देश में अशांति फैलाने वाली ताकतों की...

नेशनल डेस्क: NEET-UG मामले पर विपक्ष और कई संगठनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसे लेकर अब शिक्षा मंत्री ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने विरोध करने वाले तत्वों को देश में अशांति फैलाने वाली ताकतों की ‘बी-टीम’ करार दिया। प्रधान ने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से जनता ने नकार दिया है, वे अब अलग-अलग रूपों में देश की व्यवस्था को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान 21 जून को हुई नीट- यूजी की दोबारा हुई परीक्षा के बाद दिया है। उन्होंने इस बार परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर पूरी तरह संतोष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- महासचिवों से लेकर प्रभारियों तक... कांग्रेस में होने जा रहा है वो बदलाव, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी

विरोधियों पर निशाना साधा निशाना-

जानकारी के लिए बता दें कि नीट की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन देश विरोधी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन ताकतों का समर्थन करते हैं जो देश को अलग- अलग करना चाहती हैं। 

ये भी पढ़ें- CUET UG Result 2026: NTA ने जारी किया CUET UG का Result, ऐसे कर सकते हैं स्कोरकार्ड डाउनलोड

शिक्षा मंत्री ने जताया रोष- 

केंद्रीय मंत्री ने इस लीक मामले में शामिल शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों पर भी कड़ा रोष जताया। नंत्री ने इस पर नाराजगी जाहिर करके हुए कहा कि जिन्हें परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, वही 'रक्षक अब भक्षक' बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने साफ किया है कि इस धांधली में शामिल सभी संदिग्धों और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की गहराई से जांच की जा रही है। परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को फिर से बहाल करने के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता दोहराई है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!