किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

Edited By Updated: 06 Mar, 2021 12:04 PM

rahul gandhi farmers protest

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

PunjabKesari

राहुल गांधी ने तीन नये केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरा होने पर कहा था कि सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि बीज बोकर जो धैर्य से फ़सल का इंतज़ार करते हैं, महीनों की प्रतीक्षा व ख़राब मौसम से वे नहीं डरते हैं। तीनों क़ानून तो वापस करने ही होंगे।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि पिछले 100 दिनों से दिल्ली के निकट के कई स्थानों पर कई किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने की है। दूसरी तरफ, सरकार ने तीनों कानूनों को कृषि सुधारों की दिशा में बड़ा कदम करार देते हुए कहा है कि इससे किसानों को लाभ होगा और अपनी उपज बेचने के लिए उनके पास कई विकल्प होंगे। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!