Breaking




राहुल गांधी 23 मई को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Edited By Pardeep,Updated: 20 May, 2022 12:03 AM

rahul gandhi to interact with students at cambridge university

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें ‘भारत की आजादी के 75 साल'' विषय पर संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें ‘भारत की आजादी के 75 साल' विषय पर संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे और शुक्रवार, 20 मई, को एक कार्यक्रम में ‘आइडियाज फॉर इंडिया' विषय पर अपने विचार प्रकट करेंगे। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में ‘इंडिया ऐट 75, चुनौतियां और फौरन उबरने वाले- आधुनिक भारत की आगे की राह' विषय पर अपना संबोधन देंगे तथा संवाद करेंगे।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगे।'' उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में कई विदेशी विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ सिलसिलेवार संवाद किए हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!