राहुल गांधी का नया वार, पूछा- BJP की आय 50% बढ़ गयी और आपकी?

Edited By Updated: 28 Aug, 2021 10:51 AM

rahul gandhi twitter post bjp government

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोडना चाहते। इस बार उन्होंने भाजपा की आय को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि BJP की आय 50% बढ़ गयी है। लेकिन आपकी यानी आम जनता की कितनी बढ़ी है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोडना चाहते। इस बार उन्होंने भाजपा की आय को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि BJP की आय 50% बढ़ गयी है। लेकिन आपकी यानी आम जनता की कितनी बढ़ी है।

PunjabKesari
दरअस एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी की इनकम में एक ही साल में 50% का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 में पार्टी की आय 2,410 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,623 करोड़ रुपए हो गई है। यह इसी दौरान कांग्रेस की इनकम से पांच गुना ज्यादा रही। 2019-20 के दौरान भाजपा का खर्च 1,005 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,651 करोड़ रुपए हो गया।

PunjabKesari

इससे पहले राहुल गांधी ने नौकरी में आरक्षण को लेकर सरकार के समक्ष सवाल उठाया और पूछा कि जब नौकरी ही नहीं रहेगी तो इसका क्या उपयोग रह जाएगा? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नए कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार पर हमला किया और इन्हें वापस लेने की मांग की। राहुल गांधी ने 'इंडिया ऑन सेल' हैशटेग के साथ ट्वीट किया कि मित्रि’करण की सूनामी। न रोज़गार है और न आने वाले सालों में होगा तो आरक्षण का क्या मतलब?' एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा कि खेत को रेत नहीं होने देंगे, मित्रों को भेंट नहीं देने देंगे। कृषि विरोधी क़ानून वापस लो! '

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!