राजस्थान में घास नहीं कांच खाती है बकरी, डॉक्टर ने आपरेशन से निकाले दर्जनों टुकड़े

Edited By Updated: 12 Jan, 2025 01:44 PM

rajasthan goat eats glass instead of grass

जब कोई बकरी घास की बजाय कांच और मेटल के टुकड़े खा जाए, तो ये सुनने में किसी कहानी जैसी लग सकती है, लेकिन ये सच हुआ है। जैसलमेर जिले में एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बकरी ने घास के बजाय कांच और सेरेमिक मेटल के टुकड़े खा लिए।

नेशनल डेस्क: जब कोई बकरी घास की बजाय कांच और मेटल के टुकड़े खा जाए, तो ये सुनने में किसी कहानी जैसी लग सकती है, लेकिन ये सच हुआ है। जैसलमेर जिले में एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बकरी ने घास के बजाय कांच और सेरेमिक मेटल के टुकड़े खा लिए। पशुपालक छगन सिंह की बकरी पिछले कुछ दिनों से खाना नहीं खा रही थी और बीमार हो गई थी। छगन सिंह अपनी बकरी को लेकर जैसलमेर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बकरी के पेट में कांच और मेटल के टुकड़े हैं। यह सुनकर छगन सिंह के होश उड़ गए।

ऑपरेशन से निकाले गए दर्जनों कांच के टुकड़े

डॉक्टर वासुदेव गर्ग ने बकरी का रूमिनाटोमी ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान बकरी के पेट से नुकीले कांच और सेरेमिक मेटल के दर्जनों टुकड़े निकाले गए। इस दृश्य को देखकर न केवल छगन सिंह बल्कि डॉक्टर भी चकित थे। बकरी के पेट में इतनी मात्रा में कांच के टुकड़े देखकर सब हैरान थे। ऑपरेशन के बाद अब बकरी की तबीयत सुधरने लगी है। छगन सिंह डॉक्टरों और राज्य सरकार की ओर से दी गई नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का धन्यवाद कर रहे हैं। अब बकरी पूरी तरह स्वस्थ होने की दिशा में है।

पशुओं में इस प्रकार के अजीबोगरीब मामलों की बढ़ती संख्या

यह पहला मामला नहीं है जब किसी पशु के पेट से कांच या अन्य ऐसी चीजें निकाली गई हों। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से इस प्रकार के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं, जो यह दर्शाते हैं कि पशु कई बार ऐसी चीजें भी खा जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!