Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Mar, 2024 03:48 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को वहां जाएंगे। जैसे-जसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार करने के लिए असम पहुंच रहे हैं।
नेशनल डेस्क : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को वहां जाएंगे। जैसे-जसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार करने के लिए असम पहुंच रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिंह बारपेटा और कोकराझार में दो-दो सभाओं में हिस्सा लेंगे। वह विशेष विमान से गुवाहाटी पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से कोकराझार जाएंगे। वे कोकराझार के ग्रीन फील्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक चुनाव कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से कोकराझार से सीधे बारपेटा जाएंगे। वह सबसे पहले बारपेटा सत्र जाएंगे।
इसके बाद वह बारपेटा म्यूनिसिपल ग्राउंड में एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी तरह, श्री शाह 15 मार्च को असम के नगांव जिले में बारदोवा परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह होजाई में एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे।