चलती ट्रेन में प्रेमी संग शारिरिक संबंध बनाते समय लगी चोट, महिला ने लगाया रेप का आरोप, CCTV में हुआ खुलासा

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 08:05 AM

rape in gorakhpur express  gorakhpur express mumbai

मुंबई की ओर बढ़ रही गोरखपुर एक्सप्रेस में एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप ने जबरदस्त सनसनी फैला दी थी। मामला इतना संवेदनशील था कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बिना भी स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर दी। लेकिन जब हकीकत सामने आई,...

नेशनल डेस्क:  मुंबई की ओर बढ़ रही गोरखपुर एक्सप्रेस में एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप ने जबरदस्त सनसनी फैला दी थी। मामला इतना संवेदनशील था कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बिना भी स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर दी। लेकिन जब हकीकत सामने आई, तो पूरा मामला एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गया। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया—दरअसल जिस घटना को ट्रेन में यौन हिंसा बताया गया था, वह वास्तविकता में कुछ और ही निकली।

क्या था महिला का आरोप?
30 वर्षीय महिला ने दावा किया था कि वह गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में प्रयागराज से मुंबई की यात्रा कर रही थी। आरोप के मुताबिक, ट्रेन के वॉशरूम में एक अनजान शख्स घुस आया और उसने गेट बंद करके उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

13 जुलाई को दादर GRP को एक अस्पताल से फोन आया, जहां महिला को भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया कि महिला के निजी अंगों पर चोटों के निशान हैं। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने यही कहानी दोहराई, लेकिन शिकायत दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने एनजीओ की मदद से उसे समझाने की कोशिश की, फिर भी वह पुलिस कार्रवाई के पक्ष में नहीं थी।

जांच में खुली पोल
दादर जीआरपी ने महिला की बातों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। स्टेशन से लेकर ट्रेन तक के CCTV फुटेज खंगाले गए, यात्रा से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की गई और मेडिकल रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया।

इस दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई—महिला ने जिस रात ट्रेन में यौन उत्पीड़न होने की बात कही थी, उस रात वह दरअसल अपने प्रेमी के साथ एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। दोनों ने वहीं पर आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे, जिससे महिला को चोटें आईं और वह अस्पताल पहुंची।

इस पूरी घटना में ट्रेन, वॉशरूम या कोई "अनजान शख्स" शामिल ही नहीं था।

अब क्या होगा आगे?
GRP के मुताबिक, महिला का इरादा क्या था और उसने यह झूठा दावा क्यों किया, इसकी जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने किसी मजबूरी, मानसिक दबाव या अन्य कारणों से यह आरोप गढ़ा, लेकिन पुलिस ने झूठी जानकारी देने और पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने के सिलसिले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!