दिल्ली में बढ़ा रिकवरी रेट, संक्रमण दर में आई बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटों में आए 6 हजार मामले

Edited By Updated: 25 Jan, 2022 07:09 PM

recovery rate increased in delhi there was a big in infection rate

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 9 हजार से अधिक मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 31 मरीजों की मौत हुई है। एक बुलिटेन के मुताबिक,...

नेशनल डेस्कः दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 9 हजार से अधिक मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 31 मरीजों की मौत हुई है। एक बुलिटेन के मुताबिक, “दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 6,028 कोविड मामले सामने आए हैं, जबकि 31 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 9,127 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में अब संक्रमण दर घटकर 10.55 प्रतिशत रह गई है। दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या 42,010 रह गई है, जबकि अब तक कोविड से 25,681 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!