Edited By Mehak,Updated: 10 Dec, 2025 11:55 AM

घरेलू फ्यूचर मार्केट में 10 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज हुई। MCX पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 15 रुपये कम था। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और...
नेशनल डेस्क : घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 10 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,30,107 रुपये पर बंद हुआ था, यानी आज शुरुआती घंटों में लगभग 15 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती ट्रेडिंग में यह कॉन्ट्रैक्ट 1,30,502 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
दिल्ली
- 24 कैरेट: ₹1,30,460 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,19,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹97,880 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट: ₹1,30,310 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,19,450 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹97,730 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट: ₹1,31,240 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,20,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,300 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट: ₹1,30,310 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,19,450 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹97,730 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट: ₹1,30,360 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,19,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹97,780 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट: ₹1,30,460 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,19,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹97,880 (प्रति 10 ग्राम)
सोना क्यों होता है महंगा- सस्ता?
सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल, भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक स्थिति, रुपये की मजबूती या कमजोरी, और सरकार की टैक्स नीतियां ये सभी फैक्टर सोने के रेट को प्रभावित करते हैं। इसी कारण कीमतें कभी ऊपर जाती हैं तो कभी हल्की गिरावट दर्ज होती है।
भारत में सोना खरीदने की परंपरा
कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में सोना खरीदने का रुझान हमेशा मजबूत रहता है। लोग मानते हैं कि सोना खरीदना शुभ होता है, इसलिए त्योहारों, खास मौकों और शादी-विवाह के मौसम में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। लगन के दिनों में ज्वेलरी बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहक सोने की खरीदारी करते दिखाई देते हैं।