Edited By Ramkesh,Updated: 13 Apr, 2026 07:39 PM

उत्तर प्रदेश में बलिया के सुखपुरा थानाक्षेत्र में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में बलिया के सुखपुरा थानाक्षेत्र में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सुखपुरा थानाक्षेत्र की लड़की 11 अप्रैल की रात घर पर सो रही थी, तभी उसके पिता विजय राम ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया । सुखपुरा के थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर रविवार को विजय राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने विजय राम को सोमवार को गिरफ्तार कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- एक मंडप, दो बारातें: बैंक्वेट हॉल में भिड़ गए 2 दूल्हे, पुलिस ने पूछा- किसके साथ जाना है? और हो गई दुल्हन की विदाई
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार को एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसे देख लोग हैरान रह गए। जहां एक बैंक्वेट हॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही दुल्हन को लेने दो अलग-अलग दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। यह नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा था, जहां अंत में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।