दिग्गज चित्रकार व पूर्व सांसद का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 01:07 PM

renowned painter jogen chowdhury passes away at the age of 87

अस्पताल के अनुसार, बीमार पड़ने के बाद उन्हें 16 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व कोलकाता के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह 10:15 बजे अंतिम सांस ली।

कोलकाता: प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे एक दुर्लभ ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। TMC के पूर्व सांसद रहे जोगेन चौधरी 87 वर्ष के थे। 

रूबी जनरल हॉस्पिटल ने एक बयान में बताया कि वे पिछले 14 महीनों से 'मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लाज्म' (myeloproliferative neoplasm) नामक एक दुर्लभ ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। अस्पताल के अनुसार, बीमार पड़ने के बाद उन्हें 16 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व कोलकाता के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह 10:15 बजे अंतिम सांस ली। 

बयान में कहा गया, "हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन हो गया है।" इसमें यह भी बताया गया कि बीमारी के दौरान, उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (मूत्र मार्ग के संक्रमण) के कारण भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!