पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के पति का निधन, कल मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

Edited By Updated: 04 May, 2026 02:22 PM

rita bahugunas husband passes away

Rita Bahuguna husband Deid: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग सात बजे अंतिम सांस ली।...

Rita Bahuguna husband Deid: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग सात बजे अंतिम सांस ली। इस संबंध में जानकारी स्वयं रीता बहुगुणा जोशी ने अपने X अकाउंट के माध्यम से दी। 

परिवार के अनुसार, पी.सी. जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और एसजीपीजीआई में उनका उपचार जारी था। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। 

पी.सी. जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और Technical and Logistics Sector में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनका विवाह वर्ष 1976 में रीता बहुगुणा जोशी से हुआ था। वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। मंगलवार को प्रयागराज में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पी.सी. जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!