नागौर जिले में हुआ सड़क हादसा, एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हुई

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 02:29 PM

road accident in nagaur district three members of the same family died

राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा लूणी नदी पर से गुजरने के रास्ते के पास हुआ जब एक वैन और निजी बस की टक्कर हो गई। वैन...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा लूणी नदी पर से गुजरने के रास्ते के पास हुआ जब एक वैन और निजी बस की टक्कर हो गई। वैन में सवार सभी आठ लोग एक ही परिवार के थे और सोमवती अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान के लिए पुष्कर जा रहे थे।

जसनगर के पास आगे चल रही गाड़ी से आगे निकलने के कोशिश के दौरान वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन पलट गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र (40), शीला (35) और सात साल की बच्ची मन्नू के तौर पर हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!