फेमस होटल में बड़ा हादसा, फूड लिफ्ट की चपेट में आने से मालिक की मौत

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 06:11 PM

restaurant owner dies after being struck by a freight lift in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक रेस्तरां में माल ढुलाई के लिए बनाई गई अस्थायी लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कोर्ट रोड स्थित अपने 'खातिरदारी' रेस्तरां...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक रेस्तरां में माल ढुलाई के लिए बनाई गई अस्थायी लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कोर्ट रोड स्थित अपने 'खातिरदारी' रेस्तरां में 58 वर्षीय हर्ष खुराना ऊपरी मंजिल से सामान मंगवाने के बाद काफी देर तक सामान नहीं पहुंचने पर लिफ्ट शाफ्ट में झांककर देरी का कारण देखने लगे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे आ गई जिसके कारण उनके सिर तथा गर्दन पर गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल खुराना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि खुराना तिलक नगर कॉलोनी के निवासी थे और 'खातिरदारी' रेस्तरां के मालिक थे। उन्होंने बताया कि यह सामान्य यात्री लिफ्ट नहीं थी, बल्कि केवल सामान ढोने के लिए बनाई गई एक अस्थायी लिफ्ट थी। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे खुराना ने ऊपरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों से कुछ सामान नीचे भेजने के लिए कहा था। काफी देर तक सामान नहीं आने पर वह स्वयं लिफ्ट के पास पहुंचे और देरी का कारण जानने के लिए शाफ्ट में झांकने लगे।

सैनी ने बताया, ''इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे आ गई और खुराना के सिर तथा गर्दन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।'' घटना के बाद रेस्तरां में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसमें किसी की लापरवाही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!