दर्दनाक हादसा : मां समेत 2 बेटों की मौत, जोरदार करंट लगने से हुआ हादसा

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 06:20 PM

mother and two sons die of electrocution in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाड़म में खेत की घेराबंदी के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला तथा उसके दो पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाड़म में खेत की घेराबंदी के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला तथा उसके दो पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी का कार्य कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ उनके दो पुत्र विवेक सिंगरौल (23) और सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी मौजूद थे। इसी बीच तीनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों पुत्र घर पर नहीं मिले। उनकी तलाश करते हुए जब वह खेत पहुंचे तो वहां तीनों के शव पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शुक्रवार को शवों का पोस्टमाटर्म नहीं कराया जा सका।

शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमाटर्म की कारर्वाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत की घेराबंदी के दौरान करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!