Saharanpur : कांवड़ यात्रा के चलते 10 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 10:03 PM

saharanpur schools and colleges closed till august 10 due to kanwar yatra

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, शांति-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के द्दष्टिगत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन से 10 अगस्त तक भौतिक अवकाश घोषित कर दिया गया है

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, शांति-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के द्दष्टिगत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन से 10 अगस्त तक भौतिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के आदेशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कोमल द्वारा रविवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया। 

उन्होने बताया कि सहारनपुर के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोडर् व अन्य बोडरं द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, डाइट तथा तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त तक भौतिक रूप से पठन-पाठन स्थगित रहेगा। 

जिला प्रशासन ने डाइट प्राचार्य, सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि अवकाश अवधि के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य यथासंभव ऑनलाइन माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!