आतंकी जहां मिले, उन्हें गोली से उड़ा देना चाहिए: साक्षी महाराज

Edited By ,Updated: 01 Nov, 2016 01:50 PM

sakshi maharaj to suggest pm modi that terrorist should be killed by bullet

सिमी के आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वालों पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है।

नई दिल्ली: सिमी के आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वालों पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है। साक्षी महाराज ने कहा कि जो लोग उनके भागने व एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, वास्तव में वह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता
साक्षी महाराज ने कहा कि मैं मोदी सरकार से आग्रह करुंगा, आतंकी जहां भी मिले उन्हें गोली से उड़ा देना चाहिए। उनको चौराहे पर खड़ा करके आग लगा देनी चाहिए। हम उनको जेल में बिठाकर खिलाते पिलाते रहे, ऐसा क्यों। जमाना बदल गया है, आतंकी का इलाज पुलिस की गोली होती है। चाहे वह कहीं भी पकड़ा जाए।

दिग्विजय, केजरीवाल काे दाे टूक
साक्षी महाराज ने कहा कि एक तरफ कहते हैं कि आतंकी आतंकी होता है, उनका कोई मजहब नहीं होता। जब उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो विधवा विलाप करना शुरू कर देते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि ऐसे लोग चाहे वह दिग्विजय सिंह हो या केजरीवाल, ऐसा लगता है कि सिमी जैसे संगठनों के ये जनक है। साक्षी महाराज का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ ऐसे लोगों की नियत ठीक नहीं हैं जो सवाल उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश की पुलिस को मुख्यमंत्री की तारीफ मिलनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!