Breaking




महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक, 3 महिलाओं की गई जान

Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Nov, 2024 02:42 PM

sangli gas leak in a chemical factory

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई। यह घटना सांगली के शालगांव एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में हुई। गैस के रिसाव से कुल 9 लोग प्रभावित हुए,...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई। यह घटना सांगली के शालगांव एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में हुई। गैस के रिसाव से कुल 9 लोग प्रभावित हुए, जिन्हें इलाज के लिए कराड़ के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर थी और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान और घायल लोगों की स्थिति

मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। दो महिलाओं की पहचान हो चुकी है – 50 वर्षीय सुचिता उथले, जो सांगली की रहने वाली थीं और 26 वर्षीय नीलम रेथेरेकर, जो सतारा की निवासी थीं। तीसरी महिला की पहचान अभी की जा रही है। अस्पताल में भर्ती छह अन्य मरीजों में से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

फिलहाल घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही दमकल विभाग या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक केमिकल फैक्ट्री में गैस के रिसाव से हुआ था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी प्रभावित हुए।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!