Thunderstorm Alert: मिजोरम में आसमानी आफत, आइजोल समेत 9 जिलों में स्कूल बंद

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 12:38 PM

schools closed in nine mizoram districts due to heavy rains

मिजोरम में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मिजोरम के आइजोल समेत 9 जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को सभी स्कूल बंद हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया...

नेशनल डेस्क। मिजोरम में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मिजोरम के आइजोल समेत 9 जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को सभी स्कूल बंद हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आइजोल, कोलासिब, लुंगलेई और मामित सहित नौ जिलों के प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें: Noida: 8 घंटे इंटरव्यू, 3 लाख सैलरी... फिर भी हो गया रिजेक्शन, कैंडिडेट का पोस्ट वायरल

उन्होंने कहा कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉन्गतलाई में मौसम की स्थिति में हल्का सुधार होने के कारण वहां स्कूल खुले रहे। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे की अवधि में सेरछिप में सर्वाधिक 70.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई इसके बाद हनहथियाल में 55 मिमी, सियाहा में 37.5 मिमी और आइजोल में 36 मिमी बारिश हुई। 

PunjabKesari

वहीं विभाग ने बताया कि इसी अवधि के दौरान खावजावल जिले में 30 मिमी, मामित में 25.9 मिमी, कोलासिब में 25 मिमी, लॉन्गतलाई में 17.5 मिमी और लुंगलेई में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने का अनुमान है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!