Heavy Rain Alert : देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी , पंजाब-हरियाणा में लू का टॉर्चर रहेगा जारी

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:28 AM

the imd has issued an alert for heavy rain and thunderstorms across 17 states

देशभर में इस मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। देश  में एक तरफ जहां भयानक गर्मी है तो दूसरी ओर बारिश की खबरे भी सामने आ रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बरसात की चेतावनी दी है, तो कुछ राज्यों के लोगों को...

नेशनल डेस्क: देशभर में इस मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। देश  में एक तरफ जहां भयानक गर्मी है तो दूसरी ओर बारिश की खबरे भी सामने आ रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बरसात की चेतावनी दी है, तो कुछ राज्यों के लोगों को चिलचिलाती धूप से सावधान रहने को कहा है।

17 राज्यों में तूफान और आसमानी बिजली का खतरा

IMD के अनुसार आज देश के 17 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

पहाड़ों पर मौसम का बदलने का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और सोलन समेत कई जिलों में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अनंतनाग, किश्तवाड़, देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहाँ बरसेगी आग

 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी है। इसके अलावा गोवा और ओडिशा में अत्यधिक गर्मी के साथ उमस लोगों को बेहाल करेगी।

उत्तर भारत में कब होगी मॉनसून की एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में 11 जून के बाद से आंधी और बारिश का दौर थोड़ा बढ़ेगा, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। फिलहाल दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि जून के आखिरी सप्ताह तक मॉनसून उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में पूरी तरह दस्तक दे देगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!