Heavy Rain Alert: दिल्ली- NCR समेत कई राज्यों में होगी आंधी- तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 01:26 PM

heavy rain  thunderstorm alert issued for delhi ncr and multiple states

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम काफी सुहावना होने वाला है। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। इससे तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली है। IMD का कहना है कि मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते...

Heavy Rain Alert : दिल्ली में एक बार फिर से मौसम काफी सुहावना होने वाला है। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। इससे तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली है। IMD का कहना है कि मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते देश के एक बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही सुहाना मौसम बने रहने की उम्मीद है। आज यानि की 17 जून को दिल्ली-NCR समेत देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'येलो अलर्ट' जारी

यूपी के कई हिस्सों में आज धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में16 से 19 जून और फिर 22 जून को बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में 17-18 जून और 21-22 जून को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रयागराज में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Video: मुंबई का जुहू बीच बना 'कचरे का समंदर, तैरते प्लास्टिक कचरे ने खोली Waste Management की पोल

बिहार में हो सकती है भारी बारिश

बिहार में 17 से 19 जून के बीच पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 kmph तक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है।

 हरियाणा के सभी 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 18 जून से मौसम साफ होने लगेगा और पारे में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 

PunjabKesari

राजस्थान में चल सकती धूलभरी आंधी 

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग में आज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। रेगिस्तानी इलाकों में 60 से 65 kmph की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। विजिबिलिटी कम होने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में ऐसा रहेगा मौसम

इन दिनों में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में  मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। हिमाचल में आज तेज हवाएं चलेंगी, जबकि 18-19 जून को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड में 19 और 20 जून को भारी तूफान और बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओले (ओलावृष्टि) गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आज इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में ह

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!