कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला, दहशतगर्दों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी

Edited By Updated: 19 Apr, 2022 01:19 PM

second terrorist attack on security forces in kashmir within 24 hours

आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला किया है। यह हमला जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक माइनॉरिटी गार्ड पिकेट पर हमला किया गया है।

नेशनल डेस्क: आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला किया है। यह हमला जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक माइनॉरिटी गार्ड पिकेट पर हमला किया गया है।  घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे बटागुंड शोपियां में तैनात एक माइनॉरटी गार्ड पिकेट पर गोलीबारी हुई। 

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतर्क गार्ड कर्मियों ने जवाबी कारर्वाई की, हालांकि, आतंकवादी पास के बगीचों का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

16 घंटे में यह दूसरा हमला
माइनॉरिटी पिकेट घाटी के गांवों में तैनात सुरक्षा पिकेट हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य रहते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 16 घंटे में यह दूसरा हमला है। पुलवामा जिले में सोमवार शाम हुए आतंकवादी हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!