Gold/Sliver Price Down : सोने-चांदी के रेटों में आई गिरावट, जानिए अब के नए दाम

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 08:21 PM

gold silver prices drop decline in gold and silver rates

नए सप्ताह की शुरुआत सोने के लिए कमजोर रही। सोमवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में वैश्विक बाजार के कमजोर रुझानों और रुपये में मजबूती के कारण सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना...

नेशनल डेस्क : नए सप्ताह की शुरुआत सोने के लिए कमजोर रही। सोमवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में वैश्विक बाजार के कमजोर रुझानों और रुपये में मजबूती के कारण सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई और यह 5,000 रुपये टूटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी अलग-अलग दबाव के बीच फंसे रहे। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और महंगाई की चिंता ने बॉण्ड प्रतिफल और डॉलर को मजबूत बनाए रखा, जबकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने कीमती धातुओं की मांग को सहारा दिया।

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 24.75 डॉलर (यानी 0.57 प्रतिशत) टूटकर 4,353.48 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 66.27 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे की बढ़त (95.81 प्रति डॉलर पर पहुंचना) और शेयर बाजार में तेजी का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा। निवेश मंच मुडरेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट और महंगाई का दबाव कम होने से सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!