मदद के लिए चीखी 11 साल की बच्ची तो आरोपी ने दबाया मुंह, कैंची दिखाकर हैवानियत का आरोप

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 07:56 PM

accused muzzled 11 year old girl when she screamed for help accused of

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में एक दर्जी की दुकान में 11 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के मामला सामने आया है।

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में एक दर्जी की दुकान में 11 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्ची ने मदद के लिए आवाज उठाने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया, उसका मुंह बंद कर दिया और कैंची दिखाकर धमकाया। घटना 16 सितंबर की रात सामने आयी, जब कथित यौन शोषण के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। सदर बाजार थाने की पुलिस टीम और महिला थाना की सहायक पुलिस अधीक्षक (एसीपी) के साथ मौके पर पहुंची।

 पुलिस के अनुसार, बच्ची रात करीब 11 बजे स्टेशनरी खरीदने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि मकसूद नामक व्यक्ति उसे पास स्थित अपनी दर्जी की दुकान में ले गया। उस पर नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने और उसका यौन शोषण करने का आरोप है। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची ने अपने परिवार को पास की दुकान पर जाने की बात कही थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसी ने आरोप लगाया कि दर्जी ने दुकान की ओर जा रही बच्ची को रोक लिया और उसे अंदर ले गया।

 एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद इकबाल कुरैशी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बच्ची को कुर्सी से बांध दिया, उसका मुंह बंद कर दिया और शोर मचाने से रोकने के लिए कैंची दिखाकर धमकाया। एक अन्य पड़ोसी मुजम्मिल कुरैशी ने बताया कि बच्ची की मां को आशंका थी कि उसकी बेटी आसपास ही कहीं होगी और उसने एक पड़ोसी से उसकी तलाश करने को कहा। मुजम्मिल के अनुसार, इलाके में सन्नाटा होने के बाद बच्ची को बाद में दुकान से बाहर धकेलते हुए देखा गया।

एक पड़ोसी ने उसे देखा और उसकी मां को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची ने कथित तौर पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बच्ची करीब एक से डेढ़ घंटे तक दुकान के अंदर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले करीब 15 वर्षों से इलाके में दर्जी की दुकान चला रहा था। पुलिस ने बताया कि उत्तरी जिला महिला थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!