सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में जैश नेटवर्क को किया धवस्त, आतंकियों के छह सहयोगी गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Dec, 2020 06:14 PM

security forces get huge success in avantipora jem s network busted

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी घटनाओं के नेटवर्क और त्राल और संगम इलाकों में हुए ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में भी शामिल...

नेशनल डेस्क: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी घटनाओं के नेटवर्क और त्राल और संगम इलाकों में हुए ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में भी शामिल रहे।

PunjabKesari
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बाताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के त्राल में पुलवामा और सनगाम में आतंकवादियों की सहायता करने वाले सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) का भंडाफोड किया है। जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये हथगोले फेंकने, पोस्टर चिपकाने और आतंकवादियों को शरण देने और उनके रसद मुहैया कराने की गतिविधियेां में शामिल थे।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि ओजीडब्ल्यू को पाकिस्तान हैेंडलर्स से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी सहयोगियों के पास से विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गयी है। गिरफ्तार किए गए लोग के नाम एजाज अहमद भट, मोहम्मद अमीन खानल, उमेर जबर डार, सुहैल अहमद भट, समीर अहमद लोन और रफीक अहमद खान हैं। त्राल पुलिस थाने में उन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!